Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022

Name of service:-Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana
Post Date:-21/06/2022
Post Update Date:-
Short Information:-हेलो दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana Registration & Benefits के बारे में|इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार राज्य की लड़कियों को सहायता प्राप्त कराने के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाना चाहते है। इस आर्टिकल में आपको Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जांएगी इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक जरूर जुड़े रहे|

Mukhyamantri Sukanya Yojana Kya hai

झारखंड सरकार की ओर से लड़कियों की सहायता के लिए बहुत सारी योजनाएं तैयार की है जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए झारखंड सरकार ने Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 नामक एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा रहन सहन और अच्छा भविष्य मिल सके।

Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana की शुरुआत जनवरी 2019 में की गई। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा की गई और इस योजना को मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना या लाडली योजना भी कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली लड़कियों को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान करने के लिए की गई है।

Objectives of Mukhyamantri Sukanya Yojana

मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कोशिश कर रही है और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर कन्याओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Benefits of Mukhyamantri Sukanya Yojana

  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बच्चियों के जन्म के बाद से ही प्रोत्साहन राशि मिलने आरंभ हो जाएगी।
  • इस योजना के तहत बच्चियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • लड़कियों के जन्म से लेकर 2 वर्ष की आयु तक ₹5000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • पहली क्लास में प्रवेश करने पर ₹5000 की सहायता राशि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है।
  • छठी कक्षा में प्रवेश करने पर भी ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
  • आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण होने पर ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
  • जो कन्याएं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होती है उन्हें भी ₹5000 की सहायता राशि Sukanya Yojana के अंतर्गत दी जाती है।
  • 18 वर्ष की उम्र तक प्रोत्साहन राशि ₹30000 कर दी जाती है।
  • यदि बेटी की शादी 18 वर्ष से 20 वर्ष तक नहीं हुई है तो उस बेटी को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • इस तरह कुल मिलाकर ₹40000 की प्रोत्साहन राशि झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अंतर्गत दे दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा, खानपान तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए किया जाता है।
  • इस योजना से लोगों की सोच में भी बदलाव आएगा और लड़कियों को भी आगे बढ़ने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Eligibility for Mukhyamantri Sukanya Yojana

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए परिवार का नाम आर्थिक तथा सामाजिक जनगणना 2011 में शामिल होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा, जिनपरिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
  • जिन गरीब परिवारों में अन्याय है केवल उन्हीं को इस योजना के तहत आवेदन करने की अनुमति है।
  • अंतोदय राशन कार्ड होल्डर परिवार को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आमदनी 72000 से कम है, केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • बेटी के नाम का अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिन परिवारों की बच्चियों का नाम झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत रजिस्टर्ड होगा।
  • बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, तभी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इस्तेमाल केवल कन्या के लिए ही करना अनिवार्य है।
  • जो बच्चियां इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं पहुंचाया जाएगा, अर्थात लड़कियों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी करने अनिवार्य है।
  • यदि किसी भी कारण से लड़की की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि देनी बंद कर दी जाती है। परिवार के अन्य सदस्य योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।
  • यदि किसी कन्या की शादी 18 वर्ष से पहले ही हो जाती है तो ऐसे में भी इस योजना से मिलने वाले लाभ बंद कर दिए जाते हैं।

Registration letter for Mukhyamantri Sukanya Yojana

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी तक कोई ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है, इसलिए सभी आवेदकों को अभी कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा। अभी आवेदन करने के लिए केवल ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सुविधा के अनुसार किस तरह से आवेदन करना है, इसकी जानकारी निम्नलिखित प्रकार है:

  • Sukanya Yojana Jharkhand के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • Sukanya Yojana Jharkhand से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे किनाम, आधार संख्या, एड्रेस, बेटी का नाम, जन्म तारीख आदी भरने होंगे।
  • यह सारी डिटेल्स भरने के बाद कुछ आवश्यक दस्तावेज एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
  • सारे दस्तावेज अटैच करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित अधिकारियों के पास जमा करवाना होगा।
  • एकबार जब एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा दिया जाएगा, तो इसके बाद संबंधित अधिकारी सारी डिटेल को वेरीफाई करेंगे।

Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana Documents Required

  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • एज प्रूफ
  • बेटी की बैंक अकाउंट डिटेल्स एवं नंबर
  • सभी कक्षाओं के पास करने की प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार की आमदनी से संबंधित दस्तावेज
  • बीपीएल कार्ड/ अंतोदय कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Important Link

Sukanya Samriddhi Yojana FormClick Here
Sukanya Samriddhi YojanaClick Here
Mukhyamantri Sukanya YojanaClick Here
Official WebsiteClick Here

सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन

यदि आप प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको Important link पर जाकर Sukanya Samriddhi Yojana Online Form के सामने click here पर
  • क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने योजना का Sukanya Samriddhi Yojana Online Form खुल जायेगा, यहां आपको अपनी तथा अपनी बेटी की सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी। जैसे आपका एड्रेस प्रूफ, आपका परिचय प्रमाण पत्र, और आपकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र आदि।
  • इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आपको फॉर्म “सबमिट” करना होगा।
  • इसके बाद आपको बैंक में आप की पहली जमा राशि को बेटी के खाते में डालना होगा और और प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म खाता चालू करवाना होगा।

सुकन्या योजना फॉर्म PDF

सुकन्या योजना फॉर्म PDF के आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
यहां से आपको सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। या आप नीचे दिए गए Important link के माध्यम से भी सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature resize के थ्रू कर सकते हैं

Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply Online

Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana Full Process Video

Frequently Asked Questions FAQ

1 Q सुकन्या योजना फॉर्म कैसे भरें ?

Ans यदि आप प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरना चाहतें हैं, तो यह फॉर्म आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी व पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करने के लिए ऊपर आर्टिकल को पढ़ें।

2 Q मुख्यमंत्री सुकन्या योजना क्या है?

Ans मुख्यमंत्री सुकन्या योजना बालिका के जन्म से लेकर उसकी शादी तक समय-समय पर 5000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य की लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देना और साथ ही बाल विवाह अनुपात को कम करना है।

3 Q किसी भी बालिका को कितनी उम्र तक इसका लाभ मिल सकता है?

Ans इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक लाभ मिल सकता है।

4 Q Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 की शुरुआत कब हुई है?

Ans Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2022 की शुरुआत जनवरी 2019 में की गई है।

5 Q सुकन्या समृद्धि योजना में 3000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

Ans सुकन्या समृद्धि योजना में अगर आप हर महीने 3000 रुपये यानि 36000 रुपये सालाना निवेश करते हैं तो 14 साल बाद आपको 7.6% सालाना कंपाउंडिंग की दर से 9,11,574 रुपये मिलेंगे।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे jharkhandonlineportal.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके|

Leave a Comment